न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत महिला मंडलों एवम युवक मंडलों के माध्यम से जन मानस को कर रहा जागरूक , इसी कड़ी में कुल्लू जिले के सभी विकास खंडों में युवक मंडलों द्वारा युद्धस्तर पर लोगो को 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए कर रहे है जागरूक ,
केंद्र सरकार की ओर से देश का 75वीं वर्षगांठ को और भी यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है।
75वीं वर्षगांठ पर प्रायोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयंसेवक तथा युवा मंडल के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं युवा मंडल विकास अभियान तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जहां युवा मंडलों को सक्रिय करना एवम गांव के स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है वही हर घर तिरंगा में 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु भी प्रेरित किया जा रहा हैं।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पार्वती घाटी की जलुग्रां पंचायत के भटंती युवक मंडल दियांथला भी आज़ादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
युवक मंडल द्वारा जलुग्रां पंचायत के वार्ड नंबर एक में 100 घरों में तिरंगे का वितरण किया गया और उनसे निवेदन किया कि वे अपने घर पर तिरंगा झंडा जरूर फहराए, साथ ही राष्ट्र ध्वज का सम्मान एवम मर्यादा बनाए रखे वही भटंती युवक मंडल के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि युवक मंडल नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
इसी के तहत जलुग्रां पंचायत के वार्ड नंबर एक में 100 तिरंगे का वितरण किया गया और तिरंगे झंडे का सम्मान में बनाये रखने का निवेदन किया।वही उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें पंचायत के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने भी सहयोग दिया है।