न्यूज़ हिमाचल24
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगेहडा़ मैं बच्चो को पोषण की जानकारी दी जिसमे करीब 250 ने भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल अफसर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बच्चो को पोषण की जानकारी दी।
डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा, शक्ति चौहान महिला हेल्थ सुपरवाइजर, महिला हेल्थ वर्कर विद्या देवी ने अपनी मौजूदगी मे स्कूली बच्चो को को फल दिए।
डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा ने बच्चो को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों में पोषण का क्या महत्व है तथा इसके बच्चो को क्या फायदे हैं इसके बारे मे जानकारी दी उन्होंने बताया कि
पोषण से बच्चों की बढ़त अच्छी होती है और दिमाग का विकास होता हैं। सही पोषण से बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और बार-बार बीमार नहीं पड़ते।
उन्होंने बताया कि पोषण से ही बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है और कुपोषण के दायरे से मुक्ति भी पाई जा सकती है।अल्पाहार,फलाहार,निराहार,मांसाहार, शाकाहार,सर्वाहार,यह सभी ऊर्जा पोषण से ही प्राप्त की जा सकती हैं।
सजीवों द्वारा भोजन (पोषक पदार्थों) का अन्तर्ग्रहण(भोजन को शरीर में पहुंचाने की क्रिया), पाचन, अवशोषण और स्वांगीकरण करने एवं अपच पदार्थ का परित्याग करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पोषण कहते हैं।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माता है उन्होंने यह भी बताया कि निरोगी काया ही पहला सुख है।