राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नही,राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नही,राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नही

,उदघोष के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
न्यूज़ हिमाचल24
पूरा भारत आजादी के 75वे अमृत महोत्सव में रंगा हुआ है हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम है हर एक गांव,कार्यालय, मैं तिरंगा फहराया जा रहा है।इसी कड़ी में
सुजानपुर के अंतर्गत आती पंचायत पीएचसी जंगलबेरी मैं भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।


मेडिकल ऑफिसर सुरेंदर सिंह डोगरा की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर उनके साथ उपप्रधान अंकुश ठाकुर,समाजसेवी प्यार चंद ठाकुर,एक्ससर्विस मैन कुलदीप सिंह,ओर इलाकावासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


इस मौके पर उनके साथ स्टाफ के सदस्य शक्ति चौहान,विद्या देवी,नीता चंदेल,सुनीता देवी,ओर सभी आशा वर्कर ने भाग लिया और तिरंगे की शान में नारे लगा कर मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है का उदघोष किया।


मेडिकल ऑफ़सर सुरेंदर सिंह डोगरा ने बताया कि तिरंगे की शान के आगे कुछ भी नही होता उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नही।राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नही,राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नही होता।
इस मौके पर स्टाफ के सदस्यों ने देशभक्ति का गाना गाकर सभी का मन मोह लिया।

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!