अंकुश वशिष्ट/हरिपुर
पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता सम्बंधित व्यवहार करने पर एक पदाधिकारी को पद से निष्कासित कर दिया गया है। यह पदाधिकारी देहरा ब्लॉक कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। देहरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने इस संदर्भ में प्रैस विज्ञप्ति जारी की है।
उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार वालिया जोकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महासचिव पद पर कार्यरत थे उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पद से निष्कासित कर दिया गया है। यही नहीं उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इस संदर्भ में बकायदा एक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस अनुशासन कमेटी हिमाचल प्रदेश को प्रतिलिपि भेजी गई है।
