प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर जनसम्पर्क अभियान के तहत ढलवान पंचायत में स्थानीय लोगों से रूबरू हुए।इस मौके पर पवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों औऱ पेंशनरों का बकाया भुगतान जो वर्ष 2016 से पेंडिंग चला है उसे जल्दी अदा करे।
और कर्मचारियों के सभी वर्गों के वेतन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लाग् करे,क्योंकि मॅहगाई दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वैसे तो भाजपा प्रदेश सरकार अपने को कर्मचारियों की हितैषी बताती है,अगर हितेषी होती तो इन कर्मचारियों और पेंशनरों का बकाया भुगतान पेंडिंग ना होता।भाजपा पार्टी का सिर्फ दिखावा रह गया है,हकीकत में कुछ और है।
पवन ठाकुर ने कहा कि वैसे ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार कोई ठोस नीति बनाएं क्योंकि ये लोग लम्बे समय से प्रदेश के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।पवन ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि करुणामूल्क आधार पर जितने भी केस पेंडिंग पड़े हैं उन्हें सरकार तुरंत नोकरी दी जाए,ताकि उनका परिवार सही ढंग से चल सके।
ये सरकार पूरी तरह से कर्मचारियों की विरोधी है,अगर कोई सरकार कर्मचारियों की हितैषी है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
पवन ठाकुर ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में सत्ता में आते ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेंगे और इन्हें न्याय दिलाएंगे। इस अवसर पर श्री प्रकाश चन्द, श्याम लाल,केशव, ज्ञानू,राजू,लेख राम,रिंकू,बीरी सिंह,सोनू,बलदेव,सागर,गोवेर्धन,महिला मंडल सद्स्य श्रीमती सत्या,शीला, सीमा ,लता आदि शामिल हुए।