31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता



विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज़ हिमाचल 24



31 अगस्त को देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता समाप्त हो जाएगी पहली सितंबर से राष्ट्र स्तर पर नए सिरे से पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान को शुरू किया जाएगा यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने सुजानपुर के एक निजी होटल में आयोजित सुजानपुर भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर रखी गई कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहि आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद सर विक्रम राणा द्वारा की गई बैठक में सुजानपुर भाजपा मंडल एवं शहरी इकाई सहित अलग-अलग इकाइयों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष उपस्थित रहे जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया पहली सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रथम सदस्य के रूप में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी करेंगे हिमाचल प्रदेश में 2 सितंबर से ये सदस्यता अभियान शुरू होगी सुजानपुर भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान संबंधित तमाम जानकारी इस कार्यशाला में दी गई है ।

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को सुजानपुर भाजपा के तमाम बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर कार्यशाला का आयोजन करके कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देंगे हिमाचल में सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू होगी इसके बाद इसे हर बूथ पर शुरू किया जाएगा सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने भी सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी और यहां पहुंचे तमाम मुख्य अतिथियों का स्वागत किया उपस्थिति इस कार्यशाला में सुजानपुर भाजपा मंडल महामंत्री जगन कटोच अनिल कौशल शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी वार्ड सदस्य सहित लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *