शिमला
-इस बार कांगड़ा के बैजनाथ में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर सरकार ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह समेत कई बड़े नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।
इस दिन साल 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला के रिज मैदान पर आयोजित जनसभा में हिमाचल प्रदेश को देश का 18वां राज्य घोषित किया था।
