रक्कड़, 8 जनवरी (पूजा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में सिविल अस्पताल डाडासीबा के चिकित्सकों की देखरेख में टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ़ के साथ साथ करीब 132 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाडासीबा डॉ सतीश के निर्देशानुसार डॉ रोहित पराशर ने अपने सम्बोधन में टीबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके उन्मूलन के लिए सभी का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य राजेश सूद ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार टीबी के उन्मूलन के लिए विविध गतिविधियां विद्यालय में आयोजित की जाएंगी। इसी के अंतर्गत बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें टीबी हारेगा, हिमाचल जीतेगा, देश जीतेगा जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा डॉक्टर रोहित पराशर और अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।