भाजपा ने अपने संगठनात्मक मंडलों में की बढ़ोतरी



खुंडियां भी बना मंडल, जिसमें 48 बूथ करेंगे कार्य


मिलाप कौशल खुंडियां


हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक मंडलों में बढ़ोतरी की है। पहले प्रदेश में 74 मंडल थे अब इन मंडलों की संख्या को बढ़ाते हुए 171 कर दिया।इसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की।साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव अधिकारी के रूप में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज कार्य कर रहे हैं और एक डिलिमिटेशन समिति का गठन किया गया था जिसके अंतर्गत प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


उन्होंने बताया कि केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए हैं, पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी। बिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं जिसके अंतर्गत यह 171 संगठनात्मक मंडल कार्य करेंगे।


वहीं ज्वालामुखी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा ने बताया कि पहले संगठनात्मक जिला देहरा से 3 मंडल थे लेकिन अब 6 मंडल कार्य करेंगे जिसमें हरिपुर,ढलियारा,जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी, खुंडियां होगा।साथ ही जानकारी देते हुए ज्वालामुखी भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा ने बताया कि पहले ज्वालामुखी में 102 बूथ थे जिसमें अब खुंडियां में 48 व ज्वालामुखी में 54 बूथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *