मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भाजपा ने पूरे प्रदेश में नए मंडल बनाए थे जिसमें ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से एक नया मंडल खुंडियां के रूप में बनाया था। खुंडियां नया मंडल बनाया गया तो यहां से मंडलाध्यक्ष भी बनना तय था।जिस के लिए इस अध्यक्ष पद के लिए कसम कश चली आ रही थी जो शनिवार को खत्म हो गई।
वहीं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए तीन लोगों के नाम पैनल में थे जिसमें पंजाब सिंह,मीना राणा व तीसरा नाम मेरा संजय राणा के रूप में भेजा गया था। साथ ही कहा कि वो बचपन से ही भाजपा की नितियों से प्रभावित रहे हैं तथा 1998 में मैंने पहला वोट भाजपा को डाला था।मंडल अध्यक्ष बनने के बाद संजय राणा ने पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि के साथ-साथ भाजपा आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। संजय राणा ने बताया कि जिस पद की नियुक्ति उन्हें भाजपा की तरफ से सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे तथा पार्टी के सिद्धांतों को मानते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे।
