लगडू में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व बूथ अध्यक्ष का हुआ निधन




मिलाप कौशल खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत हरदीपपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व बूथ अध्यक्ष कूडा राम का रविवार को निधन हो गया।कूडा राम ने 92 साल आयु थी वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं खुंडियां भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि कूडा राम एक मिलन सार व्यक्ति थे तथा पार्टी के प्रति ईमानदार थे।

पार्टी के हर काम में अपना भरपूर सहयोग करते थे। भाजपा मंडल खुंडियां के सभी पदाधिकारीयों ने कूड़ा राम की मृ*त्यु पर शोक व्यक्त किया तथा भगवान से इस दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की व परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति देने की भी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *