मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत बने नए भाजपा मंडल खुंडियां में बुधवार को मंडल द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया।यह संविधान गौरव दिवस पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि की अध्यक्षता में मनाया गया। पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि संविधान से ही आज हर वर्ग को समान अधिकार प्राप्त है। भाजपा ने कभी भी किसी जाति विशेष या धर्म विशेष पर राजनीति नहीं की है।
साथ ही कहा कि संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है।भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित है।
भाजपा मंडल खुंडियां के बने नए मंडलाध्यक्ष संजय राणा ने कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है जोकि संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे। संविधान में सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ सरकार व उनके कार्यों की रूपरेखा स्थापित करता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस संविधान के मूल्यों, न्याय, समानता और विविधता में एक एकता का महत्व याद दिलाता है।
साथ ही कहा कि संविधान से पहले भारत में सत्ता का स्वरूप कुछ और था, संविधान के बाद का देश एक नया भारत बना। इसका सम्मान और पालन करना हर भारतीय का कर्तव्य है क्योंकि इस बारे में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने एक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संविधान को लागू करने वाले लोग ठीक नहीं रहे तो यह केवल कागजों का पुलिंदा बन कर रह जाएगा।
इस मौके पर कांगड़ा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि, मंडलाध्यक्ष संजय राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा जिला महामंत्री विजय मेहता,राम स्वरूप शास्त्री, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, शशि राणा, राजेश शर्मा,अग्रवन सिंह,जिला युवा महामंत्री अजय राणा, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
