चंगर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में प्रधानों ने किया ध्वजारोहण




मिलाप कौशल खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी के तहत चंगर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रधानों ने 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया। जिसमें सुरानी पंचायत के प्रधान बीरबल ने अपनी पंचायत सदस्यों के सहयोग से पूर्व सैनिकों को फूल मालाएं व टोपी पहना कर सम्मानित किया। प्रधान बीरबल ने कहा कि हमें आज 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस उत्सव की धूम है।

सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त हुआ था।यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है।


वहीं खुंडियां के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडियां में भी 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कपिल वालिया के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवी अधिकारी रमन कुमार व स्कूल के स्वयं सेवियों ने भी बड चढ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *