सरकार ने विकास के नाम पर मंडी जिला को छोड़ दिया राम भरोसेः दलीप ठाकुर




18 दिन बीत जाने पर सीएम नहीं पहुंचे राजबन   ।



पधर (मंडी)। जिला मंडी भारतीय जनता पाट्री किसान मोरचा के अध्यक्ष दलीप कुमार ठाकुर सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को लेकर सुखविंदर सिंह ठाकुर सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि न केवल जिला मंडी पूरे मंडी संसदीय। क्षेत्र को विकास के नाम पर सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने राम भरोसे छोड़ दिया है।

पधर में पत्रकार वार्ता में  भाजपा नेता बोले कि जब से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कमान संभाली है उनका ध्यान गृह क्षेत्र और हमीरपुर तक सीमित रह गया है। पूरे प्रदेश ने इस बार प्राकृतिक आपदा का दंश झेला। मुख्यमंत्री 18 दिन बीत जाने के बावजूद मंडी जिला में चौहारघाटी के राजयन गांव नहीं पहुंच सके। घटना के 13 दिन बाद उनके लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राजबन गांव पहुंचे और वहां के प्रभावित परिवारों को झूठे आधासनों के सिवाय कुछ नहीं दिया।

तरस्वान  पंचायत में दो परिवारों के घर बह गए। लोगों ने रात को भाग कर अपनी जान बचाई। सरकार का कोई भी नुम्बईदा आज दिन तक वहां नहीं पहुंच पाया। स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर दुख की घड़ी में घटना के दिन ही राजबन गांव पहुंचे। तरस्व्वाण पंचायत का भी उन्होंने दौरा किया। पूरे दंग क्षेत्र में हुए नुकसान का उन्होंने पैदल पहुंचकर मुआयना किया।

क्षेत्र में हुए तुकसान की भरपाई और बधित सड़क मार्गों को तुरंत बहाल करने की उन्होंने सरकार से मांग की लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग पाई। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सरकार में झूठी पैठ रखते हैं। कौल सिंह ठाकुर ने भी दुख की घड़ी में ढंग की जनता से मुंह मोड़ लिया है। वह चाहते तो दंग के लोगों के नुक़सान  की सरकार से शीघ्र भरपाई करवाते। उन्होंने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र के लोगों की फसलों का  भारी नुक़सान वारिस से हुआ है।

सरकार भरपाई के लिए उचित कदम उठाए। बंद सड़कों को शीघ्र बहाल करे। गत वर्ष भी लोगों के हुए नुकसान की सरकार आज तक भरपाई नहीं कर पाई है। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग मंडल पधर  में दो महीने के भीतर  रेस्टोरेशन के कार्य के लिए लाखें की जोबें मशीनें की लगाई गई हैं। एक भी जेसीबी मशीन मार्गों की मुरम्मत करने को सड़‌कों पर नहीं दिख रही है।

लोक निर्माण मंत्री पधर  डिविजन में हुई इस धांधली की जांच के आदेश जारी करें। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सात वर्ष से सत्ता से बाहर हैं। 40 वर्षों तक वह ड्रग  में विकास नहीं करवा पाए और आज विधायक प्राथमिकता की स्कीमों को अपना गिनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

  दंग में अस्पतालों की हालत बिना चिकित्सकों के  दयनीय बनी हुई हुए है। पूर्व मंत्री  क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने में लगे है। कटोला अस्पताल भवन पिछले साल से गिरने के कगार पर है। पूर्व मंत्री एक वर्ष बीत जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री से भवन का मुआयना करवा रहे हैं।

दलीप ठाकुर ने कहा कि कौल  सिंह ठाकूर 40 वर्षों से ढंग की भोली भाली जनता को ठगते आ रहे हैं। जिसका सवक उन्हें ढंग की जनता  ने लगातार दो बार सत्ता सुख  से बाहर बैठाकर सिखा दिया है। उनके साथ प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता चंदन पंडित,  मंडल महामंत्री सुरेश कटारिया, युवा  मोरचा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, युवा मोरचा उपाध्यय विजय ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *