दरंग के पास दो कारों में आमने सामने भीड़ंत, दो जख्मी




किरण राही/पधर( मंडी)।


नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर दरंग पुलिस चौकी के पुराने भवन के सामने दो कारों की आपस में आमने सामने जोरदार भीड़ंत हो गई। आल्टो कार में तीन महिलाओं समेत चालक और दो माह का बच्चा सवार था। जानकारी के अनुसार मंडी की ओर से आ रही टाटा पंच कार ने आल्टो कार को सामने से टक्कर मार दी। आल्टो कार के चालक रणवीर सिंह की टांग में फक्कचर आ गया।

उनकी बहु सुनीता देवी के सिर में चोट लगी है। दोनों घायलों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। चालक रणवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडीकल कालेज को रेफर कर दिया। कार में सवार अन्य दो महिलाएं और बच्चे को आंशिक चोटें लगी है। टाटा पंच कार में चालक देवी सिंह ही सवार था जो सुरक्षित है। पधर पुलिस ने चालक देवी सिंह के खिलाफ दुर्गटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर ट्रेफिक सामान्य रहा। मामले की पुष्टि पधर पुलिस थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि चालक रणवीर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ मंडी अस्पताल में बच्चे की सामान्य जांच करवाने जा रहे थे। उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही टाटा पंच कार ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *