सद्भावना दिवस पर द्रंग कांग्रेस ने रोपी हरियाली, उदासी टीला में किया पौधरोपण


किरण राही/पधर(मंडी)।


द्रंग ब्लाक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस धूमधाम से मनाया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यलय पधर में आयोजित कार्यक्रम दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें याद किया। तदोपरांत मैगल पंचायत के उदासी टीला जंगल में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया।


इस दौरान बामन देव ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक, देश की सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी। देश को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करने के साथ भारत की एकता को बनाए रखने व 21वीं सदीं के भारत निर्माण की नींव रखी।


मजबूत स्वतंत्र और आत्मनिर्भर देश बनाना उनका सपना था। भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंचायती राज, सूचना क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालय, महिलाओं के लिए आरक्षण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, दूरसंचार, अग्नि मिसाइल, दल-बदल विरोधी कानून, राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति समेत अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम किया।


उन्होंने देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बांधने का प्रयास किया, जो हर दल के नेताओं के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर, पधर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल, जितेंद्र कमांडो, सेवादल अध्यक्ष राम सिंह, एमएल चंदेल, गौरव, विनोद कुमार, ज्ञान चंद, चमन लाल, नवीन सकलानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *