लोगों की दी मदद को हर प्रभावितों तक पहुंचायाः ओम  प्रकाश ठाकुर।



किरण राही/पधर (मंडी)।


धमच्चयाण पंचायत के पूर्व उप प्रधान एवं समाजसेवी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि चौहारघाटी के राजबन में हुई त्रासदी के प्रभावितों तक लोगों द्वारा उनके माध्यम से दी गई आर्थिक मदद को पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके माध्यम से राजबन प्रभावितों की आर्थिक मदद को लोगों ने 439240 रूपए दिए थे।


दो परिवारों को घर के लिए दस दस हजार और नौ मृ*तक परिवारों को 347100 की राशि भेंट की गई। हादसे में लापता हरदेव सिंह का श*व नहीं मिल पाया है। औपचारिक्ताओं के चलते इस परिवार की सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई थी। हरदेव सिंह की पत्नी और दो बच्चों को 92140 रूपए की राशि भेंट की।

ओम प्रकाश ठाकुर ने राजबन प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। पूरा प्रयास रहेगा कि लोगों द्वारा दी जा रही आर्थिक राशि को प्रभावितों तक पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *