पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।
उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *