मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां वार्ड टिहरी के पूर्व जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी रत्न चंद ने वुधवार को नायब तहसीलदार खुंडियां नीरज बाला के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दस हजार का चैक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहयोग हेतु दिया। रत्न चंद तहसील खुंडियां के तहत गांव ठंबा के रहने वाले हैं तथा समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं जो।
जिला परिषद सदस्य रहते हुए भी रत्न चंद ने लोगों की मदद की थी चाहे वो सेवा सरकार, प्रशासन या खुद की तरफ से की गई हो। रत्न चंद ने कहा कि इस आपदा के समय पर हम सब को मिलकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की हर संभव सहायता करनी चाहिए ताकि वो भी हमारी तरह से सामान्य जीवन जी सकें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.