धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से गुजरात की महिला पर्यटक की मौ**त

धर्मशाला



धर्मशाला में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अहमदाबाद, गुजरात की एक महिला पर्यटक पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा धर्मशाला के इंद्रू नाग टेकिंग ऑफ पॉइंट पर हुआ, जहां वह एक सहायक गाइड के साथ पैराग्लाइडिंग कर रही थी। गिरने के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं और बाद में जोनल अस्पताल ले जाते समय उसकी मौ*त हो गई।

महिला पर्यटक की पहचान भावसार(19) पुत्री जिग्नेश गुजरात के रूप में हुई, जो अहमदाबाद के नारणपुरा क्षेत्र की निवासी थीं। वह धर्मशाला अपनी पारिवारिक यात्रा पर आई थीं। पैराग्लाइडिंग के सहायक गाइड को मामूली चोटें आईं और उसे बचा लिया गया।

दुर्घटना के समय पैराग्लाइडिंग के पायलट मुनीष कुमार थे, जो कांगड़ा जिले के ताहु चोला गांव के निवासी हैं। वह 29 वर्षीय और एक अनुभवी पायलट हैं। घटना के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

     स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श*व का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल धर्मशाला में किया गया, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *