किरण पधर( मंडी )।
पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत पाली के पीपली गांव में 10 दिवसीय एकल अभियान कार्यक्रम के समापन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं पाली की प्रधान जया स्वरूप ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
उन्होंने अभियान के सफल आयोजन के लिए आयोजक कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कार्यशाला के दौरान हासिल की जानकारी को अन्य लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के नवें दिन द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने भी शिरकत की। उन्होंने शिविर की सराहना की और संस्था के कार्यकर्ताओं से लोगों को उनके घर गांव जाकर जागरूक करने की ओर प्रेरित किया।
अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश और देश को राम राज्य बनाने का आह्वान किया। शिविर का समापन भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों की गूंज के साथ हुआ।
शिविर के सफल आयोजन के लिए विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रूपए देने की घोषणा की। पंचायत प्रधान जया स्वरूप ठाकुर ने अपनी ओर से दो हजार की प्रोत्साहन राशि दी। इस मौके पर आचार्य रमा देवी, अध्यक्ष प्रेम सिंह, आंचल माँ कमला देवी, समिति प्रमुख अनु और कल्पना और संच की सभी आचार्य बहने उपस्थित रहीं।
