किरण /पधर (मंडी)।
द्रंग के इलाका उतरशाल का प्रमुख शाडणू मेेला धूमधाम से संपन हुआ। मेला में स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल, हिमाचल के लोक कलाकारों ने रंगारंग काय्रर्कम पेश किए। मेला के समापन समारोह पूर्व जिला परिषद मंडी के उपाध्यक्ष एंव इलाका के समाजसेवी पुर्ण चंद ठाकुर ने की।
उन्होंने इलाका केे अराध्य देव कड़ौनी नारायण, आदि ब्रम्हा टिहरी, स्थानीय देवी, चंडी भगवती कटौला, कूथाची गहरी, माहुर बीर नाथ, घड़पा थान, हलगढ़ देव की पूजा अर्चना कर आर्शिवाद प्राप्त किया। ठाकुर ने मेला की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह इलाका उतरशाल के सभी गावों, लोगों के सुख दुख के हिमायती हैं। कहा कि इलाका का कोई भी घर ऐसा नहीं, जहां वह पहुंचे न हो। उन्होंने दलगत राजनीति से उठकर लोगों की सेवा की है। आज इलाका की जनता उन्हें भारी समर्थन दे रही है। ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। वह द्रंग की जनता के आर्शिवाद, स्नेह,प्यार से चुनाव में उतरेंगे। वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश के विकास का मसीहा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सताधारी सरकारों से उन्होंने द्रंग के विकास का मामला उठाया है और भविष्य में भी उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष के बाद मंडी को सीएम का चेहरा मिला है, इस बात को कांग्रेस भाजपा को हमेशा याद रखना होगा। प्रदेश के विकास के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और पूर्व सीएम वीरभद्र के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में उनकी टीम के सहयोग के बिना किसी भी पार्टी के नेता की नईया पार लगने वाली नहीं। पुर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि वह लोगों की इच्छा और सहयोग से हर हालत में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने विरोधियों को चेताते हुए कहा कि वह नुक्ताचीनी करने के बजाय उनके खिलाफ चुनाव लड़े। हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने मेला के सफल आयोजन को नकद बीस हजार की राशि दी। इस मौके पर स्थानीय प्रधान एवं मेला कमेटी की अध्यक्ष जयवंती, उपाध्यक्ष शिव चंद, रियागड़ी के प्रधान देवी चंद, शेगली पंचायत की प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य सीता देवी, कटौला के पूर्व प्रधान हरदेव सिंह, कटौला युवक मंडल के प्रधान इंद्रपाल, ूमहिला मंडल नागनाला, दरलोग, घरौण, की प्रधान, सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय पंचायत के सभी सदस्य, हरीश कुमार, पूर्ण चंद झेचा, गुलाब सिंह ठाकुर, संजय कुमार, नवनीत कुमार, पूर्व प्रधान मनोहर ठाकुर, सोम नाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
