मेरा अगला राजनीतिक कदम द्रंग की जनता तय करेगी: पुर्ण चंद ठाकुर



किरण /पधर (मंडी)।



पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घ्राण के गावों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी पार्टी और धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनकी नुक्कड़ सभाओं में एकत्र हो रहे लोगों को कुछ एक पार्टी के नेता और छुटभैये लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं बावजूद उसके लोग विचार विर्मश को बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का समाज पढ़ा लिखा है। जनता किसी भी पार्टी से गुमराह होने वाली नहीं। ऐसे लोग अपनी पार्टी को ही नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मै आज किसी पद पर नहीं, लेकिन जनता के बीच रहता हूं। एक कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने कभी भी किसी के साथ राजनीतिक भेदभाव नहीं किया है। उनका राजनीति में बने रहने का मकसद जनता की सेवा करना रहा है। यही कारण है कि लोगों का भारी समर्थन जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें मिल रहा है। उन्होंने विरोधियों को चेताया कि गलत हरकत से वह बाज नहीं आए हकीकत को सामने लाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वह जनता के बीच जहां भी जा रहें किसी नेता और पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। जनता से मिलकर वह सलाह मशवरा कर रहे हैं। उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा यह भी जनता ही तय करेगी। पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि उन्हें मूंह खोलने के लिए कोई मजबूर न करें। पूर्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सरकार और वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार में उन्होंने लोगों की सेवाभाव से सेवा की है। जनसंपर्क में लोग उन्हें भारी समर्थन दे रहे हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!