किरण पधर ( मंडी )
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री द्रंग रेवत सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत गवाली के गांव पुंदल का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में फिछले दिनों हुए लैंड स्लाइड का जायजा लिया।
रेवत सिंह ठाकुर ने कहा के पुंदल गांव के किसानों की लगभग 100 बीघा उपजाऊ भूमि भूस्खलन की चपेट में आई है। किसानों की मक्की और राजमाह की फसल मलबे में समा गई है।
सरकार और प्रशासन ने गांव के गरीब किसानों को फौरी राहत प्रदान करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। रेवत सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि गांव के किसानों को बीस बीस हजार की फौरी राहत प्रदान की जाए। कली राम का मकान ल्हासे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। सरकार और प्रशासन ने गांव को खाली करवाने के सिवाय कोई कारगर राहत कदम अभी तक नहीं उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे द्रंग क्षेत्र में बरसात ने तबाही मचाई। सडक़ें बंद पड़ी है। पानी की लाइने टूटी पड़ी है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। गांव के लोगों का आम जन जीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है। सरकार और प्रशासन से मांग की जाती है कि बंद मार्गों को बहाल करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। ताकि स्कूल, कालेज के बच्चों के साथ साथ आम लोगों को परिवहन सुविधा मिलने के साथ राहत मिल सके। इस दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए तो आम आदमी पार्टी प्रभावित लोगों के साथ आंदोलन पर उतरेगी।
गांव में उनके साथ आप कार्यकर्ता शिलग पंचायत के अध्यक्ष प्रेम सिंह, बसाखू राम, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, मुल राज, खूब सिंह, सीता राम, हरी सिंह, हेत राम, किशोरी लाल, शेर सिंह, अच्छरी देवी, सुनीता देवी, इंद्र देव, बुद्धि सिंह, गोबिंद राम, नानक चंद मौजूद रहे।
