किरण /पधर (मंडी)।
पूर्व में बतौर आजाद प्रत्याशी द्रंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पूर्ण चंद ठाकुर ने इस वर्ष होने जा रहे चुनावों के मदेनजर द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह इन दिनों चौहारघाटी क्षेत्र के दौरे पर हैं। ठाकुर ने कहा कि वह क्षेत्र की हर पंचायत का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी दुख तकलीफों को सांझा कर रहे हैं।
बरधान और लपास पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ पुर्ण चंद ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का मकसद द्रंग के लोगों की सेवा करना है। इसी सेवा भाव के चलते वह हर समय क्षेत्र की जनता के बीच में रहते हैं। विधानसभा चुनाव वह किसी राजनीतिक दल के बैनर तले लड़ेंगे या गत विधानसभा चुनावों की भांति आजाद उम्मीदवार के रूप में इसके लिए वह द्रंग के लोगों की राय को अनदेखा नहीं करेंगे। लपास गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खूब खरी खोटी सुनाई। पुर्ण चंद ठाकुर की राजनीति खत्म होने की बातें करने वाले अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें। ऐसे नेताओं को पिछले विधानसभा चुनाव का सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता की राजनीति जनता खत्म करती है। लोकतंत्र में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं। उन्होंने कहा कि चुनावों की तैयारियों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। जब तक द्रंग की जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें मिलता रहेगा वह सक्रिय राजनीति में शामिल रहेंगे। इस मौके पर पुण चंद झेचा, बली राम ठाकुर, पंचायतों के प्रधान और सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।
