किरण /पधर (मंडी)।
द्रंग मंडल भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने कारगिल विजय दिवस होटल सीटी हर्ट पधर में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथी शिरकत की। उन्होंने कारगिल वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंली समर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की।
पूर्व सैनिकों ने भी कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंली दी। विधायक जवाहर ठाकुर ने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों ने इस युद्ध में अपने प्राणों का बलिदार देकर शहादत पाई है। देशहित में ऐसे वीर सैनिकों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कारगिल शहीदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार, हीरा सिंह ठाकुर, कैप्टन हेेम सिंह, रविंदर कुमार सहित अनेकों पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।
