किरण /पधर (मंडी)।
कुन्नू कुफरी मार्ग पर सिंगारी के पास कार अनियंत्रित होकर सडक़ से लगभग 120फीट नीचे लुढक़ गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के गंभीर घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर में भर्ती करवाया है।
प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफ्र कर दिया है। पधर पुलिस ने घटना स्थल पहुुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसा सोमवार सांय करीब पांच बजे हुआ। कार को बड़ीधार पंचायत के पूर्व प्रधान भगत राम ठाकुर ड्राइव कर रहे थे। घायलों में चालक भगत राम पुत्र धर्म सिंह निवासी पदवाहण, कृतक पुत्र रमेश चंद, पुनम पत्नी रमेश चंद दोना निवासी कड़वाहण, कला देवी पत्नी नरेंद्र कुमार, शीला देवी पत्नी देवी चंद दोनों निवासी शिंगार, प्रेम लता निवासी पदवाहण तहसील पधर शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और कला देवी को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी को रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने की।
