किरण /पधर ( मंडी )।
राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रो देविका वैद्य, प्रो याचना शर्मा तथा डॉ आशा सिंह रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में कालेज की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कनिका, आकांक्षा, काजल, कनिका कुमारी की टीम प्रथम तथा विक्रम ठाकुर, अमीषा ठाकुर, अंजना कुमारी, शिवांगी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ संजय सहगल, डॉ चेतना शर्मा तथा प्रो आशा ठाकुर रहे। हर घर तिरंगा अभियान की इसी श्रृंखला में अगले सप्ताह भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
