मंडी के कटौला में आसमान से बरपा कुदरत का कहर, 7 लोग बाढ़ में बहेचपेट में आए सभी लोग गुज्जर बस्ती संदोआ के रहने वालेउतरशाल का बागी नाला एक बार फिर से कहर बन कर आया





किरण / पधर ( मंडी )


मंडी जिला में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला क्षेत्र में बादल फटने से सात लोग बाढ़ में बह गए। यहां शेगली के बाहड़ा गांव में नाले के तेज पानी के बहाव में एक महीला बह गई। महिला बागी नाला को पार कर गौशाला से घर लौट रही थी। उधर कटौला की संदोआ गुजर बस्ती में एक ही परिवार के छह सदस्य बाढ़ से उनफते नाले के पानी में बह गए। एनडीआरएफ और मंडी जिला प्रशासन की टीम गांव में राहत कार्यों पर जुट गई है।



बागी पराशर खड्ड पूरे उफान पर है। नाले के पानी ने पुराना कटौला बाजार में गुजर बस्ती के तमाम रिहायशी मकानों, गौशाला, घराट, सडक़ के किनारे पार्क की गई गाडिय़ों और खेतों में फसलों की खूब तबाही की है। गांव में प्रशासन का रेस्क्यू निरंतर जारी है। बाढ़ में बहे लोगों में सीतार मुहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल हुसैन, उम्र 30 वर्ष, सायरा बीबी पत्नी सीतार मुहम्मद उम्र 27 वर्ष, सजीदा अख्तर पुत्री सीतार मुहम्मद उम्र 14 वर्ष, साजीद अख्तर पुत्र सीतार मुहम्मद उम्र 13 वर्ष, सुहाना अख्तार 10 पुत्री सीतार मुहम्मद सभी पांच सदस्य एक ही परिवार के शामिल हैं। तोफीक मुहम्मद पुत्र बरकत अली उम्र 21 वर्ष सीतार मुहम्मद का भतीजा शामिल है। कमांद आइआइटी एरिया के पास सजीदा और सुहाना की डेड बॉडी का एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।

इसकी पुष्टि जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी रफीक अली ने की है। उन्होंने बताया कि परिवार का संदोआ नाले के पार दोघरा है। खराब मौसम में तमाम परिवार के सदस्य पुराना कटौला अपने गांंव को लौट रहे थे। सभी सात सदस्य नाले में आई बाढ़ में बह गए। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और तहसीलदार कटौला राहत गांव में राहत कार्य को देख रहे हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राज्य बकफ बोर्ड के अध्यक्ष मुहम्मद राजबली ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!