किरण /पधर (मंडी)।
द्रंग भाजपा ने शनिवार को कटौला में कार्यक्रम आयोजित कर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार ने की। विधायक जवाहर ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बिना किसी कारण देश पर आपातकाल लगाकर कांग्रेस पार्टी की दमनकारी,अंहकरी नीतियों का जीता जागता उदाहरण पेश किया था।
आज का दिन स्वतंत्र भारत के लिए एक ऐसी घटना है जिसको लोकतंत्र की हत्या के रुप हमेशा याद रखा जाएगा। इस समय देश भर के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पकड़ कर जेलों मे डाला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चेत राम ने आपात काल के समय में किस प्रकार की स्थितियां देश के सामने थी पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि उस समय जनसंघ व दुसरे दलों के लोगों पर अत्याचार किये गये। उनको जेलों में भरकर बन्द कर दिया गया । जबरन नसबन्दी जैसे कार्यक्रम चला कर देश की जनता को परेशान किया गया। विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता चेत राम, मण्डल भाजपा अध्यक्ष दलीप कुमार,जिला परिषद सदस्य कटौला वार्ड इन्दरा देवी, मण्डल महामंत्री संजय कुमार,राज ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्रंग मण्डल के अध्यक्ष जगदीश, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर व महामंत्री नरेंद्र कुमार, मण्डल सचिव राजू राम, कौल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत कटौला जयब्ंती ठाकुर , प्रधान ग्राम पंचायत भावना ठाकुर,ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष,कटौला राजेंद्र ठाकुर, बथेरी टेक चंद शर्मा,नवलाय दलीप ठाकुर, टिहरी नरोत्तम आदि सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
