मनरेगा योजना को सीधा कृषि कार्य से जोड़े केंद्र सरकार: टेक चंद




किरण /पधर (मंडी)।



भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश गृह विकास खंड की बैठक भारतीय किसान संघ जिला मंडी के अध्यक्ष टेकचंद की अध्यक्षता में उपमंडल मुख्यालय पधर में संपन हुई। बैठक में सर्वसम्मति से द्रंग विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ द्रंग खंड का अध्यक्ष जय सिंह लगवाल चौहारघाटी को चुना गया। प्रेम सिंह को महासचिव चुना गया।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के ऊपर चर्चा की गई तथा आने वाले समय में विकासखंड द्रंग में सभी पंचायत स्तर पर भारतीय किसान संघ की ग्राम समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में द्रंग विकास खंड में 100 किसानों की सदस्यता 30 पंचायतों में पूर्ण कर ली गई है। बैठक में कृषि को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के लिए सरकारी संस्थानों की सुविधाओं का एवं नवीनतम तकनीकी की जानकारी करवाने बारे भी चर्चा की गई । बताया कि किसान संघ की बैठक में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। बैठक में जैविक खेती तथा गौ आधारित कृषि का विकास करने हेतु किसानों को प्रेरित भी किया जाएगा। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने बेसहारा पशुओं से किसानों को निजात दिलवाने के लिए हर जिले में वह अभ्यारण सेंचुरी खोलने के लिए सरकार द्वारा घोषित योजना का लाभ दिलवाने के लिए किसान संघ विशेष जागरूकता अभिया चलाएगा। मांग की है कि भविष्य में किसान संघ आयोग का गठन करने, जानवरों एवं पशुओं से खेती बचाने के लिए सरकार द्वारा घोषित अनुदान की अधिक से अधिक राशि घोषित करने की भी सरकार से मांग की है। बैठक में किसानों का फसल बीमा योजना लागू करने किसान क्रेडिट कार्ड फायदा उठाने बारे में भी चर्चा की गई। केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि जब तक किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य न मिले तब तक क्षति पूर्ति के लिए बोनस के रूप में सहायता मिलती रहनी चाहिए। केंद्र सरकार ने इसे किसान सम्मान निधि का नाम दिया है । बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सरकार भविष्य में मनरेगा योजना को सीधा कृषि कार्य से जोड़ने की भी योजना बना कर किसानों को लाभान्वित करे। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने अपने विचार भी सांझा किए। लेख राज शर्मा, इंद्र सिंह ठाकुर, शेष राम, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, योग राज, परस राम, दीना नाथ, किशोरी लाल, योग राज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!