किरण /पधर (मंडी)।
उपमंडल की ग्राम पंचायत सिलग के दूरदराज गांव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा सोमवार से शुरू हुई। पाली बाया सिलग, जमोह, जुंढर, बाया डवारनू चेला रूट पर पहली बार बस सेवा पहुंचने से ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा। भाजपा प्रदेश महिला मोरचा कार्य समिति की सदस्य एवं ग्राम पंचायत पाली की प्रधान जया स्वरूप ठाकुर ने पाली में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रूट पर रवाना किया।
लोगों ने इलाका के लिए निगम की बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर और निगम के मंडलीय प्रबंधक गोपाल शर्मा का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सिलग और पाली के पंचायत समिति सदस्य कृपाल सिंह ठाकुर, सिलग की प्रधान पन्या ठाकुर, उप प्रधान जीत कुमार, राजेंद्र कुमार उर्फ काकू, महिला मंडल जमोह की सदस्य मौजूद रही।
