• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
मंडी

चौहारघाटी की दो नई सड़कों में बस का सफल ट्रायल, लोगों में जगी परिवहन सेवाओं की उम्मीदपधर ।

Milap ChandBy Milap Chand06/15/2022Updated:06/15/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp




किरण / पधर( मंडी )


लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित चौहारघाटी की मढ़ -गाहंग और बोचिंग-लपास-गलू सड़क का निगम की बस द्वारा सफल ट्रायल किया गया। एसडीएम पधर संजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दोनों सड़कों का सफल ट्रायल किया। एसडीएम ने दोनों सड़कों पर निगम की बस के पहिए के नीचे नारियल तुड़वाकर बस को रवाना किया।

सड़कों के बस निरीक्षण में भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आजादी के बाद दुर्गम क्षेत्र का गांव में बस पहुंचने से लोगों में भारी उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने निगम की बस को फूल मालाओं से सजाया। ट्रायल बस में सफर करती बार गांवों की वादियां देव पशाकोट और गलू गहरी के जयकारों से गूंज उठी। सड़क निर्माण के बाद सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिये बहाल करने से लोग उत्साहित थे। लोगों में उम्मीद जगी की आजादी के लंबे समय के बाद आज उनकी पीठ का बोझ उतरा है। सड़क के सफल ट्रायल के बाद निजी वाहन बेरोकटोक दुर्गम गांव की वादियों में दौड़ सकेंगे। उप प्रधान देश राज, द्रंग भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, राम दास, काहन चंद, भोकी राम, रकसी राम, छांगा राम, होशियार सिंह, वेद कुमारी ने बताया कि सड़क निर्माण से लोगों के पीठ का बोझ उतरा है। सड़कों के निर्माण से लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। उन्होंने सरकार से दोनों मार्गों पर निगम की परिवहन सेवा शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर निगम के अधिकारी जीवन ठाकुर, एसडीओ पीडब्लूडी रूप चंद, कनिष्ट अभियंता भगत राम यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

गाहंग गांव में उखाड़ी भांग
सड़क ट्रायल के लिए गाहंग गांव पहुंचे एसडीएम पधर की नजर भांग की खेती पर पड़ी। युवा और महिलाओं के सहयोग से उन्होंने भांग की खेती को नष्ट किया।

गैस सिलेंडर आपूर्ति का लिया जायजा।
एसडीएम पधर ने चौहारघाटी के मढ़ गांव में गैस सिलेंडर आपूर्ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से बात की और उनकी समस्या सुनी। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से भी उन्होंने बात कही। फ्री गैस सिलेंडर रिफिल के बारे में भी उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधी बात की। इस दौरान लोगों ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को चलने में असमर्थता होने के कारण सिलेंडर रीफिल करवाने में समस्या आड़े आ रही है। इस बीच गैस वितरण कर्मचारियों को एसडीएम ने आदेश दिए कि ऐसे लोगों के सिलेंडर उनके परिवार के सदस्यों के माध्यम से डिलीवर करें।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

06/04/2023

सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन

06/04/2023
06/03/2023

चित्रकेतू ने किया शिव का अपमान,पार्वती ने दिया असुर होने का श्राप

06/03/2023
06/03/2023

प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

06/03/2023
06/03/2023

पधर पुलिस ने नाके में पकड़ी अवैध देवदार लकड़ी की खेप

06/03/2023
06/03/2023

लोकसभा चुनाव के बाद तय होगा द्रंग से कौन लड़ेगा 2027 का विधानसभा चुनाव

06/03/2023
06/03/2023

बीजेपी युवा नेता पवन जस्सी ने जन संपर्क अभियान किया तेज

06/03/2023
06/02/2023

बिलासपुर : विपक्ष को सरकार के सकारात्मक प्रयास नजर नहीं आ रहे – हीरा पाल सिंह ठाकुर

06/02/2023
06/02/2023

जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से किया पराजित ।

06/02/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन
  • प्लास्टिक मुक्त होंगे कांगड़ा के मंदिर – मंदिरों में प्लास्टिक फूलों की जगह लेंगे असल पुष्प
  • कला-संस्कृति का खजाना है सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी
  • चित्रकेतू ने किया शिव का अपमान,पार्वती ने दिया असुर होने का श्राप
  • प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

Archives

  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • डाडासिवा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • सुजानपुर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.