एसडीएम अमर नेगी ने दिलाई शपथ, जनहित में कार्य करने का किया आह्वान

सुंदरनगर, 08 जून 2026

खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर के सभागार में पंचायत समिति (बीडीसी) के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी ने पंचायत समिति सुंदरनगर के सभी 16 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए अमर नेगी ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा आम जनता की भलाई के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा ने सदस्यों को पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

समारोह में प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गई तथा उनके सफल, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading