किशोर कुमार अध्यक्ष एवं उत्तम चंद उपाध्यक्ष निर्वाचित
करसोग, 08 मई
नगर पंचायत करसोग के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए आज एसडीएम सभागार करसोग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत करसोग के विभिन्न वार्डो से निर्वाचित सभी 06 पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से किशोर कुमार को नगर पंचायत करसोग का अध्यक्ष व उत्तम चंद को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों पदाधिकारियों के निर्वाचन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत करसोग के सचिव हिमेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.