• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
कुल्लू

कुल्लू के ढालपुर में मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस

Newshimachal24By Newshimachal2408/12/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे ध्वजारोहण-


न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं आजादी का 75वां अमृत महोत्सव आगामी 15 अगस्त को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्ष व उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा व कला भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी कंटिजेट द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री जिलावासियों को संबोधित करेंगे।


समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि समारोह प्रातः ठीक 11 बजे शुरू होगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्टेज निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग व वन विभाग करेंगे।

स्टेज 15 बाई 60 वर्गफुट का बनाया जाएगा। जल शक्ति विभाग का भी स्टेज व मैदान की बेरिकेडिंग में योगदान रहेगा। बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जिम्मा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को सौंपा गया है।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। यातायात व्यवस्था में ध्वजारोहण के समय आंशिक परिवर्तन किया जाएगा। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों को इस बार विशेष आंमत्रण दिया जा रहा है और उनके बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। मीडिया के लिए भी अलग से एनक्लोजर बनाया जाएगा ताकि वे बिना किसी बाधा के समारोह की कवरेज कर सकें।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

06/04/2023

सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन

06/04/2023
06/03/2023

प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

06/03/2023
06/03/2023

बीजेपी युवा नेता पवन जस्सी ने जन संपर्क अभियान किया तेज

06/03/2023
06/02/2023

बिलासपुर : विपक्ष को सरकार के सकारात्मक प्रयास नजर नहीं आ रहे – हीरा पाल सिंह ठाकुर

06/02/2023
06/02/2023

जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से किया पराजित ।

06/02/2023
06/01/2023

धर्मशाला से हरिपुर तक हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

06/01/2023
06/01/2023

करसोग में सड़क से 300 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस, 40 यात्री घायल होने की सूचना

06/01/2023
05/31/2023

प्रधानाचार्य अध्यापकों को डराने धमकाने के आरोप पर विधायक आग बबूलाकहा ओच्छी झूठी राजनीति न कभी की और न करूंगा।

05/31/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन
  • प्लास्टिक मुक्त होंगे कांगड़ा के मंदिर – मंदिरों में प्लास्टिक फूलों की जगह लेंगे असल पुष्प
  • कला-संस्कृति का खजाना है सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी
  • चित्रकेतू ने किया शिव का अपमान,पार्वती ने दिया असुर होने का श्राप
  • प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

Archives

  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • डाडासिवा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • सुजानपुर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.