न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु
शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का विधिवत उद्घाटन किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित इस मेले का समापन पहली जुलाई को हि.प्र. अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष साधना ठाकुर करेंगी।
गोविंद ठाकुर ने भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज को आईना दिखाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से निजात दिलाने में बच्चे एक रोल मॉडल की भूमिका निभा सकते हैं। वे अपने घर परिवारों में तथा आस-पड़ोस में अपने परिजनों को तथा अन्य लोगों को यदि नशा करने से रोकते हैं तो निश्चित तौर पर बच्चों की बात को अधिमान मिलता है।
उन्होंने कहा कि समाज से नशा समाप्त करने के लिए पुलिस और कानून एजेन्सियों को भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। नशे का प्रचलन दिनोदिन बढ़ रहा है जो एक सभ्य समाज के लिये घातक है। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले इसके लिये जिम्मेवार है। ऐसे व्यक्तियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटियों की पीड़ित मानवता की सेवा में अह्म भूमिका है। उन्होंने कहा कि करीब 150 वर्षों से विश्वभर में रेडक्रॉस मनाया जाता है। रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस व स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत मेें रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अनुसार की गई थी।इस मौके पर एवरेस्ट पॉवर के महाप्रबंधक, एडी हाईड्रो पावर के उपाध्यक्ष, रायसन के मेहुल सीसी जॉनसन, मधुकर के अध्यक्ष शैलेश धीर, प्रेमलता ठाकुर, वेद राम ठाकुर, बिमला ठाकुर, क्रिस ठाकुर री-इेमेजिन जिंदगी, डोला राम महंत, रीना राणा, मनीष ठाकुर, गगन भल्ला, प्रेम ठाकुर व राज भाटिया शामिल हैं।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने पौधा रोपकर जिला के लिये पौधरोपण अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
हि.प्र. एग्रो इण्डस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज बोद्ध, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत, भुंतर नप की अध्यक्ष मीना ठाकुर, भाजपा महिला अध्यक्ष मनीषा सूद, वर्षा चौहान, नयना कम्बोज, अरविंद चंदेल, बिमला ठाकुर सहित नगर परिषद के पार्षद, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेले में उपस्थित रहे।
