पंकज न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर 29 जून को कुल्लु के दौरे पर रहेंगे जहाँ पर वो रेडक्रॉस मेले का आगाज़ करेगे जो ढालपुर के ऐतिहासिक चौगान मे मनाया जाएगा जो आगामी तीन दिन तक चलेगा।
जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शुभारंभ समारोह के दौरान राज्यपाल एक स्मारिका का विमोचन भी करेंगे जिसमें रेड क्रॉस से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी होगी। स्मारिका के लिए बुद्धिजीवियों से लेख भेजने की अपील की गई है।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि रेड क्रॉस मेले के आयोजन का उद्देश्य लोगों को रेड क्रॉस गतिविधियों से जोड़कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिये धनोपार्जन करना है। उन्होंने कहा कि मेला कई सालों बाद आयोजित किया जा रहा है और इसे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
मेले को आकर्षित बनाने के लिये इसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया है। मेले में विभिन्न विभागों की गतिविधियों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक स्कूलों को मेले से जोड़ा जाएगा और उनकी गतिविधियां करवाई जाएंगी।
