मिलाप कौशल/ खुंडिया/न्यूज हिमाचल 24
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडिया में योजना आयोग उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला ने खुंडिया से पठानकोट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस बस के चलने से चंगर क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी।
यह बस खुंडिया से सुबह 6:30 मिनट पर चलेगी।यह बस सेवा खुंडिया से वाया लगडू रानीताल,लंज,32 मील,जसूर होते हुए पठानकोट पहुंचेगी। पठानकोट पहुंचने का समय 12:32 मिनट रहेगा। इस मौके पर योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक रमेश धवाला के साथ ज्वालामुखी भाजपा मंडल के अध्यक्ष मान सिंह राणा,प्रवीण राणा, गांव पंचायत लगडु प्रधान लता देवी, गांव पंचायत हरदीपपुर प्रधान संजु शर्मा, गांव पंचायत पुखरू प्रधान कुशल ठाकुर, गांव पंचायत डोला प्रधान ललिता चौहान, गांव पंचायत थिल प्रधान सुनील कुमार, गांव पंचायत बारी कला प्रधान सतबीर सिंह, गांव पंचायत पीहडी प्रधान विक्रम सिंह, गांव पंचायत नाहालियां प्रधान कमलजीत सिंह, गांव पंचायत सलिहार प्रधान लवनीश नाथ,पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा, गांव पंचायत जुरुंडी प्रधान सुषमा देवी, टिप प्रधान सुनीता देवी, बरोग लाहड प्रधान अनु देवी, घरना प्रधान दलीप सिंह, बग प्रधान सुती देवी, देहरू प्रधान आशा कुमारी, सुरानी पंचयात प्रधान बीरबल सिंह ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय राणा महामंत्री अजय राणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
