मिलाप कौशल/ खुंडिया
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी में आम आदमी पार्टी आज कल पंचायत जनसंवाद कर लोगों को जागरूक कर रही है। इन जनसंबादों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से बात करते है उनकी समस्या को पूछते हैं और उन समस्यायों के निवारण की कोशिश भी कर रहे है।
विकास धीमान,प्रदेश अध्यक्ष राज्य पर्यटन विंग आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश, आज कल विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र में जनसंवाद कर रहे है। पिहड़ी पंचायत के गांव बदोहल में जनसंवाद किया। जनसंवाद में गांव बालों ने अपने आधे अधूरे पड़े जंज घर की बात रखी। विकास धीमान ने कहा की लोगों ने उनसे जानकारी सांझा की और कहा की दो सरकारें आई और चली गई पर उनके इस जंज घर को आज तक पूरा नहीं किया गया। लोगों को अपनी बेटियों के शादियों के दिन बारात को रूकवाने एक लिए कोई भी सुविधाएं नहीं है, न तो यहां कोई अन्य भवन या कोई कम्युनिटी हॉल है। अगर यह जंज घर पूरा हो जाए तो उन्हे सुविधा होगी।
विकास धीमान ने बताया कि यह जंज घर बेइमानी और सरकारों की कमजोर नियत का जीता जागता उदाहरण है। धीमान ने कहा की जनता अब इन दोनों दलों का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी के साथ आयेगी और प्रदेश में अच्छी नियत बालों की ईमानदार सरकार बनाएगी।
