पालमपुर, 8 जून
पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन विकास खंडों पालमपुर, भवारना और पंचरुखी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पालमपुर स्थित ‘आत्मा प्रोजेक्ट’ के सभागार में आयोजित इस समारोह में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तीनों विकास खंडों के कुल 51 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इसमें विकास खंड पालमपुर के सभी 21 सदस्यों, जबकि भवारना और पंचरुखी विकास खंडों के 15-15 पंचायत समिति सदस्यों को आधिकारिक तौर पर पद की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम पालमपुर ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.