नाविकों से पैसे ऐंठ रहे शुभम गुप्ता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैप्टन संजय पराशर की टीम ने मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस के साथ मिलकर फ्रॉड एजेंट को पकड़ा। अपराधी को कानपुर में रविवार 19 फरवरी 2023 को 0800 बजे गिरफ्तार किया गया।
मामला: ऐसा अनुमान है कि उसने सैकड़ों नाविकों को धोखा दिया और संभवत: 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। वह शिपिंग कंपनी के कर्मचारियों के नाम का इस्तेमाल कर रहा था।
कैप्टन संजय पराशर ने हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के अमित जो मर्चेंट नेवी में काम करते हैं, उनका धन्यवाद किया। अमित ने आरोपी के खिलाफ सबूत दिये। शुभम गुप्ता 6 मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था और बार-बार सिम कार्ड बदल रहा था। वह नाविकों से पैसा लूट कर शराब और अपनी अय्याशी पर पैसा खर्चता था। आरोपी शुभम गुप्ता अब पुलिस हिरासत, मुंबई में है।
शुभम गुप्ता द्वारा ठगे गए सभी नाविक कैप्टन संजय पराशर से संपर्क कर सकते हैं। एक गवाह नाविक अमित को शुभम गुप्ता ने ठगा था और उसका बयान दर्ज किया गया है।
धन्यवाद कैप्टन उमेश शेट्टी, सचिन शेट्टी और मुंबई पुलिस के सीनियर पीआई बंदोपंथ बंसोडे, अंबोली पुलिस स्टेशन का जिन्होंने इस गुत्थी को सुलझाने में मदद की।
सावधान: कृपया नौकरी के लिए कंपनी में जाएँ और जानकारी लें। सोशल मीडिया के माध्यम से मिले झांसे में ना आएँ एवं फ्रॉड एजेंटों से बचें।
कैप्टन संजय पाराशर का फोन नंबर +91-99304 67030