• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हिमाचल प्रदेश

सही पोषण ही है स्वस्थ जीवन का आधार’

Newshimachal24By Newshimachal2402/20/2023Updated:02/20/2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp


बगेहड़ा, चलोह, चबूतरा और पनोह पंचायत में लोगों को किया जागरुक

हमीरपुर 20 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला योजना’ और ‘वो दिन’ योजना के तहत सोमवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत बगेहड़ा, चलोह, चबूतरा और पनोह में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण स्वास्थ्य और विकास का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह न केवल एक बुनियादी मानवीय आवश्यकता है, अपितु स्वस्थ जीवन का आधार भी है। उचित वृद्धि एवं विकास की आधारशिला के लिए जीवन के प्रारंभिक चरण, विशेषकर गर्भधारण से बाल जीवन के प्रथम 2 वर्षों की 1000 दिनों की समय अवधि से ही उचित आहार और व्यवहार आवश्यक हैं। इस कालखंड के दौरान बच्चे की पोषण स्थिति प्रत्यक्ष रूप से मां की पोषण स्थिति से जुड़ी होती है और इसके प्रति आम लोगों में जागरुकता बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से सुजानपुर खंड में पंचायत स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रमों के इस द्वितीय चरण का उद्देश्य बच्चों विशेषकर शिशुओं और महिलाओं के अच्छे पोषण के मूल संदेश के साथ समुदाय व देश में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करने के लिए जनसमुदाय को संवेदनशील बनाना है।


इन कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, जलशक्ति, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी भी लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संतुलित आहार, उचित स्वास्थ्य, स्वच्छता, आहार विविधीकरण, सूक्ष्म पोषक तत्व पूरकता, बायोफोर्टिफिकेशन और न्यूट्रीशन स्मार्ट एग्रीकल्चर इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों के मार्गदर्शन के अलावा बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।


कुलदीप सिंह चौहान ने स्थानीय समुदाय विशेषकर महिलाओं से इस संवाद की निरंतरता को बनाए रखने का आह्वान किया ताकि सभी के लिए पोषण और स्वास्थ्य के राष्ट्रीय एवं वैश्विक लक्ष्यों की पूर्ति संभव हो सके।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/27/2023

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका

03/27/2023
03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
03/27/2023

बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त

03/27/2023
03/27/2023

नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं

03/27/2023
03/27/2023

महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता

03/27/2023
03/27/2023

सोची समझी साज़िश के तहत राहुल गांधी को फंसाया — जागीर सिंह मेहता

03/27/2023
03/27/2023

राहगीर से पकड़ा 5.91ग्राम चिट्टा, पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

03/27/2023
03/27/2023

शराब के नशे में परिवार से मारपीट पड़ी महंगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी
  • बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त
  • नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं
  • महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.