• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठता है काठगढ़ मंदिर…….उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब।

Newshimachal24By Newshimachal2402/17/2023Updated:02/17/2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp


हिमालय के ऑंचल में बसा हिमाचल प्रदेश अपनी अलौकिक एवं मनोहारी धरती के कारण आदिकाल से ही देवी-देवताओं की प्रिय तपस्थली रहा है। इसी देव संस्कृति की वजह से हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि की ऐसी ऐतिहासिक एवं समृद्व सांस्कृतिक गौरवशाली पृष्ठभूमि को समेटे, कांगड़ा ज़िला आरम्भ से ही धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।

इसकी मान्यताएं, धारणाएं एवं परम्परायें आदिकाल से ही जनमानस में अपना अस्तित्व बनाए हुये हैं। शिव महापुराण के अनुसार शिव भगवान ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो निराकार एवं सकल दोनों हैं। यही कारण है कि शिव भगवान का पूजन, लिंग एवं मूर्ति दोनों में समान रूप से किया जाता है।



ज़िला के इन्दौरा उपमंडल मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित शिव मंदिर, काठगढ़ का अपना अलग महात्म्य है। शिवरात्रि के महापर्व पर, इस मंदिर में प्रदेश के अलावा सीमांत राज्यों, पंजाब एवं हरियाणा से भी असंख्य श्रद्वालु विशेष रूप से अपने भोले के दर्शन करने आते हैं। शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बम-बम भोले के जयकारों और घंटियों की आवाज से मंदिर की शोभा देखते ही बनती है। इस बार यहां पर ज़िला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक किया जा रहा है।


पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान अति महत्वपूर्ण बन गया है। वर्ष 1986 से पहले, यहां केवल शिवरात्रि महोत्सव ही मनाया जाता था। अब शिवरात्रि के साथ-साथ रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, श्रावण मास महोत्सव, शरद नवरात्रि तथा अन्य सभी धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।



आदिकाल से स्वयंभू प्रकट, सात फुट से अधिक ऊंचा, 6 फुट 3 इंच की परिधि में भूरे रंग के रेतीले पाषाण रूप में, यह शिवलिंग व्यास दरिया तथा छौंछ खड्ड के संगम स्थान के दाईं ओर टीले पर विराजमान है। यह शिवलिंग दो भागों में विभाजित है। छोटे भाग को मां पार्वती तथा ऊँचे भाग को भगवान शिव के रूप में माना जाता है। इसे अर्धनारीश्वर शिवलिंग भी कहा जाता है।



प्रचलित मान्यताओं के अनुसार माँ पार्वती और भगवान शिव के इस अर्धनारीश्वर के मध्य का हिस्सा नक्षत्रों के अनुरूप घटता-बढ़ता रहता है और शिवरात्रि पर दोनों का मिलन हो जाता है। शिवलिंग के रूप में पूजन किये जाने वाले भगवान शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 7-8 फुट है; जबकि माँ पार्वती के रूप में आराध्य हिस्सा 5-6 फुट ऊंचा है । यह पावन शिवलिंग अष्टकोणीय तथा काले-भूरे रंग का है।



मंदिर के उत्थान के लिए वर्ष 1984 में प्राचीन शिव मंदिर प्रबन्धकारिणी सभा, काठगढ़ का गठन किया गया। सन् 1986 में इस सभा का पंजीकरण होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए कई विकास कार्य आरम्भ किये गये। सभा के सदस्यों की कड़ी मेहनत और लग्न व लोगों के योगदान से सभा द्वारा वर्ष 1995 में प्राचीन शिव मंदिर के दायीं ओर भव्य श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण करवाया गया। मंदिर कमेटी का वर्तमान मे ज़िम्मा संभाल रहे प्रधान ओम प्रकाश कटोच बताते हैं कि श्रद्धालुओं की दिन- प्रतिदिन बढती संख्या को देखते हुये कमेटी ने लंगर हॉल, सराए भवन, भव्य सुन्दर पार्क, पेयजल की व्यवस्था तथा सुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया है। इसके अतिरिक्त सरकार तथा लोगों की सहभागिता से कमेटी द्वारा निर्माण कार्य निरंतर जारी हैं।

मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए कमेटी प्रतिदिन तीन बार निःशुल्क लंगर की व्यवस्था उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा कमेटी समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी करवा रही है ।



कमेटी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त हर वर्ष जनवरी माह में मेधावी छात्रवृति परीक्षा का आयोजन भी करवाती है। इस वर्ष 22 जनवरी को संचालित मेधावी छात्रवृति परीक्षा जोकि हिमाचल व पंजाब प्रदेश के 16 परीक्षा केंद्रों में लगभग 2600 बच्चो ने ओएमआर प्रणाली के तहत परीक्षा दी थी जिसमें पांचवीं, दसवीं, व बाहरवी कक्षा के 68 बच्चों को मेरिट के आधार पर चुना गया हैं जिन्हें 17 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त गरीब बच्चों की पढ़ाई तथा गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी का खर्च भी सभा अपने स्तर पर वहन करती है।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/29/2023

पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन

03/29/2023
03/28/2023

डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड

03/28/2023
03/28/2023

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

03/28/2023
03/28/2023

बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक

03/28/2023
03/28/2023

छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

03/28/2023
03/28/2023

गतवाड़ के लढ़यानी गावँ में खुला मैरिज पैलेस ,उपमंडलाधिकारी नागरिक घुमारवीं राजीव ठाकुर ने किया उदघाटन

03/28/2023
03/27/2023

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका

03/27/2023
03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन
  • डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड
  • घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक
  • छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.