विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज हिमाचल 24
चुनाव प्रचार के आखरी दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया इस रोड शो में डेढ़ हजार के तकरीबन बाइक्स तथा गाडियों की संख्या लगभग 1 हजार के करीब थी। सुजानपुर के मुख्य बाजार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी काफिले में शामिल हुए। जिससे की कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया सुजानपुर के इतिहास में ये भाजपा की सबसे बड़ी रैली साबित हुई जिसमें की हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुजानपुर के चौगान का चक्कर लगाने के बाद ये रैली आगे निकल गई। रैली इतनी बड़ी थी की लगभग एक घंटा शहर में मोटरसाइकिल और गाडियों का काफिला गुजरता रहा। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रंजीत राणा ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसका की सबूत आज के शक्ति प्रदर्शन से मिल गया है जिसके बलबूते वह सुजानपुर विधानसभा से जीत हासिल कर भाजपा की झोली में डालेंगे। साथ ही उन्होंने आज के शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने आए सभी जनशक्ति का धन्यवाद किया।
