किरण / पधर ( मंडी )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस आज दिशाविहीन पार्टी बनकर रह गई है। इस पार्टी के पास आज न नेता हैं न ही नीति और नीयत। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदेश के नेताओं की नहीं सुनते। मात्र सैर सपाटा करने हिमाचल आते हैं। आज देश में विशेष परिवार टे्रड मार्क कांग्रेस पार्टी के नेता एक एक कर पार्टी को एक एक कर छोड़ रहे हैं और भाजपा सहित अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने थोक में लोगों के विकास कार्य करवाए हैं। विकास के दम पर भाजपा इस बार बारी बारी का रिवाज तोड़ते हुए प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। शनिवार को आप उम्मीदवार सुनीता ठाकुर ने अपना नामांकन वापिस लिया। उन्होंने सुरेश कश्यप की सभा में अपने घर वापिसी की है। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, द्रंग भाजपा प्रत्याशी पुर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश भाजयुमो के सचिव ज्योति कपूर, जोगिंदरनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्मवाल, द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष दलीप कुमार, बक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राजवली, भागी रथ धरवाल, खुशहाल शर्मा, कपूर चंद ठाकुर, सुनीता ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
