• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिले में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा

Anshul SharmaBy Anshul Sharma10/17/2022Updated:10/17/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

अंशुल शर्मा।ब्यूरो। हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन के पहले दिन 17 अक्तूबर (सोमवार) को मंडी जिले में किसी भी उम्मीदवार ने अपना परचा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम (बालीचौकी और कोटली को छोड़ के) के पास नामांकन पत्र जमा होंगे। किसी कारणवश संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के मौजूद न रहने पर उम्मीदवार संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार के पास नामांकन पत्र जमा करेंगे ।अरिंदम चौधरी ने बताया कि 17 अक्तूबर (सोमवार) को मंडी जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। नामांकन पत्र 25 अक्तूबर तक कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 22 (चौथा शनिवार) और 23 व 24 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, 29 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नकद या फिर चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उम्मीदवार को एक अलग से बैंक खाता खोलना होगा, जिसके तहत चुनावी खर्च किया जा सकेगा।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/29/2023

पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन

03/29/2023
03/28/2023

डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड

03/28/2023
03/28/2023

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

03/28/2023
03/28/2023

बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक

03/28/2023
03/28/2023

छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

03/28/2023
03/28/2023

गतवाड़ के लढ़यानी गावँ में खुला मैरिज पैलेस ,उपमंडलाधिकारी नागरिक घुमारवीं राजीव ठाकुर ने किया उदघाटन

03/28/2023
03/27/2023

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका

03/27/2023
03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन
  • डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड
  • घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक
  • छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.