अंशुल शर्मा।सरकाघाट।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सरकाघाट के युवा नेता यदोपती ठाकुर द्वारा चलाई गई परिवर्तन यात्रा आज 46वे दिन इलाक़ा भदरोता क्षेत्र के भद्रवाड़ पंचायत पहुँची।स्थानीय जनता नें युवा नेता का जोरदार स्वागत किया। यदोपती ठाकुर ने कहा कि भद्रवाड़ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पैतृक गांव है मगर फिर भी यह इलाका आज स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्थानीय विधायक कर्नल इंदर सिंह का विकास सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। ज़ब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से सरकाघाट के विकास को ग्रहण लग गया है। कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट 5 सालो में सरकाघाट में नही लाया गया है जिस से सरकाघाट की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। 5 साल में मुख्यमंत्री सिर्फ एक बार भदरोता में आए है और यहां पॉलिटेक्निक,हेलीपेड जैसी झूठी घोषणा कर के चले गए जो आज दिन तक पूरी नही हुई। उप तहसील भदरोता में नायब तहसीलदार का पद कई महीनों से खाली है पड़ा है। इस क्षेत्र के हॉस्पिटल में डॉक्टर उपलब्ध नही है जिस कारण लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पर रहा है। इस मौके पर कालीदास,सिलु ठाकुर,नवीन,विनीत,अंकुश,मंजु शर्मा,पवन कुमार,शिव राम शर्मा, रोहित शर्मा,संदला देवी सहित युवा व महिला मंडल के सदस्य उपस्तिथ थे।