• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
मंडी

एस्ट्रोलॉजर निखिल कुमार बता रहे पंचांग का महत्व, और उसके अंग पढ़े आप भी।

Newshimachal24By Newshimachal2408/31/2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp



अंशुल शर्मा।सुंदरनगर


मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के एस्ट्रोलॉजर निखिल कुमार ने पंचांग पर अपने मत प्रस्तुत किए है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पञ्चाङ्ग, मनुष्य के कल्याण के लिए ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य वरदान है।पञ्चाङ्ग, समय के शुभ और अशुभ क्षणों की गणना का साधन है जिसमें इसके पाँच अंगों ( तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण ) के प्रयोग से शुभ और अशुभ क्षणों का ज्ञान करते हैं।
किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का निर्णय पञ्चाङ्ग से ही होता है।

किसी ने कहा है –

_बिना विचारे जो करे, सो पाछे पछताय।_
_काम बिगाड़े आपणा, जग में होत हंसाय।_

अर्थात – बिना विचारे काम करने से स्वयं का नुक्सान और समाज में अपमान मिलता है।

पञ्चाङ्ग समय के क्षणों पर विचार करके, सही क्षणों का उपयोग करने का उपकरण भी कहा जा सकता है।
उदाहरण के लिए पंचक की गणना का ही बहुत महत्व है, पंचक में शुरू किए गए कार्य में यदि लाभ होने लगे तो 5 गुणा होगा और यदि नुक्सान शुरू हुआ तो वो भी 5 गुणा होगा।
इसलिए अधिकतर कार्य पंचक में टाल दिए जाते हैं ताकि लाभ हानि की चिंता ही न रहे।
जब तक हमें पञ्चाङ्ग के प्रयोग का ज्ञान नहीं होगा, तब तक किसी भी कार्य के लिए मुहूर्त का निर्णय ले पाना असंभव है।
किसी भी प्रकार का पूजा पाठ या कर्मकाण्ड किया जा रहा हो तो सबसे पहले मुहूर्त की आवश्यकता पड़ती है, उसके बाद जब सँकल्प लिया जाता है तो सँकल्प में तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण का उच्चारण भी किया जाता है, जिससे कि पूजा का सही फल मिलता है, बिना इसके पूजा अथवा कर्मकाण्ड व्यर्थ ही जाता है।
पञ्चाङ्ग के अनुसार जब कोई सँकल्प लेता है तो उसमें में तिथि, नक्षत्र, वार आदि के अलावा मवन्तर, युग और उनके व्यतीत हुए सालों, महीनों, तिथियों आदि से लेकर वर्तमान समय तक की स्पष्ट गणना का वर्णन है हो जाता है।

पञ्चाङ्ग के माध्यम से जब समय के सही क्षणों का उपयोग किया जाता है तो मनुष्य के कार्यों में सफलता मिलती है, नुक्सान से बचा जाता है और उन्नति प्राप्त करके मनुष्य अपना तथा दूसरों का कल्याण कर सकता है।

*पंचांग के पांच अंग*
तिथिर्वारश्च नक्षत्र योगः करण मेव च ।
एतेषां यत्र विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते ।।

अर्थात : पाँच अंगो के मिलने से बनता है, पंचांग जो ये पाँच अंग इस प्रकार हैं: तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण है। सनातन धर्म में पंचांग का पठन पाठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है, इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे ।

एक सप्ताह में 7 दिन या 7 वार होते है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। इन सभी वारो के अलग अलग देवता और ग्रह होते है जिनका इन वारो पर स्पष्ट रूप से प्रभाव होता है।

नक्षत्रो के नाम: 1.अश्विनी, 2. भरणी, 3. कृत्तिका, 4. रोहिणी, 5. मृगशिरा, 6. आर्द्रा, 7. पुनर्वसु, 8. पुष्य, 9. अश्लेषा, 10. मघा, 11. पूर्वाफाल्गुनी, 12. उत्तराफाल्गुनी, 13. हस्त, 14. चित्रा, 15. स्वाति, 16. विशाखा, 17. अनुराधा, 18. ज्येष्ठा, 19. मूल, 20. पूर्वाषाढा, 21. उत्तराषाढा, 22. श्रवण, 23. धनिष्ठा, 24. शतभिषा, 25. पूर्वाभाद्रपद, 26. उत्तराभाद्रपद और 27. रेवती।

27 योगों के नाम क्रमश: इस प्रकार हैं:- विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

एक तिथि में दो करण होते हैं- एक पूर्वार्ध में तथा एक उत्तरार्ध में। कुल 11 करण होते हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। इसमें विष्टि करण को भद्रा कहते हैं। भद्रा में सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/27/2023

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका

03/27/2023
03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
03/27/2023

बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त

03/27/2023
03/27/2023

नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं

03/27/2023
03/27/2023

महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता

03/27/2023
03/27/2023

सोची समझी साज़िश के तहत राहुल गांधी को फंसाया — जागीर सिंह मेहता

03/27/2023
03/27/2023

राहगीर से पकड़ा 5.91ग्राम चिट्टा, पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

03/27/2023
03/27/2023

शराब के नशे में परिवार से मारपीट पड़ी महंगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी
  • बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त
  • नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं
  • महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.