मिलाप चंद कौशल/ खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां के अंतर्गत गांव पंचायत सुरानी में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्शोल्लास से मनाया गया।
गांव पंचायत सुरानी की प्रधान बीरबल उपप्रधान अशोक कुमार ने सभी पंचायत वासियों,देश वासियों व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
प्रधान गांव पंचायत सुरानी बीरबल ने अपनी पंचायत की पूरी टीम के साथ तिरंगे झंडे को समान सहित लहराया और सलामी दी तथा सभी लोगों को एक जुट होकर रहने का संदेश दिया साथ ही पंचायत के सभी सदस्यों ने देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को भी सलामी दी।
इस मौके पर गांव पंचायत सुरानी प्रधान बीरबल उपप्रधान अशोक कुमार, पंचायत सचिव,वार्ड सदस्य ,अंजु बाला,सरोज कुमारी,जटो,धर्म सिंह,राजीव कुमार व अन्य लोगों ने भाग लिया।